कोंडागांव: ITBP की गाड़ी को टक्कर मार फरार हो रहा आयरन गिट्टी से लदी ट्रक कोकोड़ी गंगामुंडा के पास पलटी, हादसे में दो लोग घायल
कोंडागांव से नारायणपुर जाने वाली मार्ग कोकोड़ी गंगा मुंडा के पास आज आयरन गिट्टी से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसमे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है नशे में धुत ट्रक चालक द्वारा आईटीबीपी की गाड़ी को ठोकर मार कर फरार होने का प्रयास किया जा रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गई। आईटीबीपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का उपचार किया है।