कोंडागांव: बंधा तालाब गार्डन के पास NH-30 में सैकड़ो टन लोहे के प्लेट से लदी ट्रेलर हुई घटना का शिकार, चालक की मौके पर हुई मौत
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित बंधा तालाब गार्डन चौक में रविवार की दोपहर नेशनल हाईवे 30 में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है ट्रेलर में लोहे का सैकड़ो टन भारी प्लेट लेकर जगदलपुर की ओर जाते समय यह हादसा हुआ है। लोहे के भाटी प्लेट से केबिन पिचकने चलते ट्रेलर चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई हैं।