कोंडागांव: ग्राम तमरावण्ड में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर घर में रखे नांगर के चपेट में आया, गंभीर चोट के चलते पहुंचाया गया DH
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत तमरावण्ड के मावली पारा में एक बुजुर्ग महिला के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है आज दिन में घर का काम करते वक्त घर में ही रखे कृषि यंत्र नांगर में उनका एक पैर चपेट में आ गया। जिसे बड़ी मस्कट के बाद बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।