बिल्हौर: शिवराजपुर में जीटी रोड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान में जुटी
शिवराजपुर कस्बे में शुक्रवार शाम 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शब मिलने से हड़कम्प मच गया । शव जीटी रोड पर टेंपो स्टैंड और शराब ठेके के बीच में पड़ा हुआ मिला।मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।लोगों ने बताया कि अमृतसर तक मानसिक रूप से विक्षित प्रतीत होता था। पुलिस ने सोशल मीडिया में मृतक की फोटो शेयर कर जानकारी जुटा रही है।