मटिहानी: प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे पूर्व उप प्रमुख की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
मटिहानी प्रखंड मुख्यालय पर अनशन पर बैठे पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सोनेलाल शाह की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सोमवार की दोपहर 3:00 बजे डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संतोष झा ने स्वास्थ्य कर्मियों को अनशन स्थल पर भेज कर उनका ब्लड प्रेशर समेत जांच किया.