कलेर: मेहंदिया में रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक मनोज सिंह यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई
Kaler, Arwal | Sep 11, 2026 प्रभात खबर के संवाददाता सत्येंद्र कुमार की पत्नी के असामयिक निधन की सूचना पर रेल आंदोलन के सूत्रधार एवं मुख्य संयोजक तथा अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव एवं जे.टी. न्यूज के पत्रकार जीतू कुमार उनके आवास पर पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।