सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय से उप विकास आयुक्त ने तंबाकू निषेध जागरूकता रथ को किया रवाना
सिमडेगा समाहरणालय परिसर से सोमवार को 12:00 बजे उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी के द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह रथ सिमडेगा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का काम करेगी और हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।