झांसी: झांसी में खुले नाले में गिरते-गिरते बचा डिलीवरी बॉय, बाइक और मोबाइल नाले में गिरे, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 22, 2026 झांसी के वार्ड नंबर 60 स्थित इतवारी गंज में खुले नाले की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि एक डिलीवरी बॉय रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक वह खुले नाले में गिरते-गिरते बच गया। हालांकि उसकी बाइक और मोबाइल नाले में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद नाले से बाइक और मोबाइल को बाहर निकाला।