फरीदपुर: एक हफ्ते से अंधेरे में गांव, बिजलीघर पर फूटा गुस्सा; बोले- सप्लाई शुरू होने तक नहीं हटेंगे
फरीदपुर तहसील क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। मेहतरपुर करोड़ समेत आसपास के कई गांवों के दर्जनों लोग फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक गांवों की बिजली बहाल नहीं होगी, तब तक वे बिजलीघर से वापस नहीं लौटेंगे। भुता ब्लॉक के करीब एक दर्जन गा