पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर ट्रेन पकड़ने आए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
पटना जंक्शन पर रविवार को ट्रेन पकड़ने आए एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामले को लेकर रविवार रात करीब 8:00 बजे रेल पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ पर वह व्यक्ति ट्रेन पकड़ने आया था लेकिन ट्रेन पकड़ने के दौरान वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर यह पता चला कि उस व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है।