पटना ग्रामीण: पटना के होटल मौर्या से पर्स चोरी, तीन अपराधी गिरफ्तार
पटना के सबसे बड़े होटलों में से एक होटल मौर्या में 3 फरवरी को तिलक समारोह के दौरान एक पर्स चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध भी किया गया है। रविवार रात 8:56 बजे नगर पुलिस उपाधीक्षक 2 श्री प्रकाश ने मामले की जानकारी दी है। l