पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल से BPSC अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पोस्टकार्ड लिखा
18 दिसंबर 2024 से ही BPSC अभ्यर्थी लगातार री एग्जाम की मांग को लेकर गर्दनीबाग धरना स्थल पर सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। रविवार शाम 5:00 बजे इन अभ्यर्थियों ने भारी संख्या में पोस्टकार्ड लिखा है। यह सभी पोस्टकार्ड पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा गया है जिसमें इन अभ्यर्थियों ने न्याय की गुहार लगाई है।