सहजनवा: वरासत के लिए सहजनवा तहसील गए 68 वर्षीय पाली निवासी बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने से सीढ़ियों से गिरकर हुआ निधन
गोरखपुर के पाली क्षेत्र निवासी 68 वर्षीय सुखई चौधरी की सहजनवा तहसील परिसर में सीढ़ियों से गिरने के बाद मौत हो गई। वह अपने तीसरे पुत्र योगेंद्र चौधरी के साथ पैतृक संपत्ति (वरासत) संबंधी कार्य से तहसील आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े।