निज़ामाबाद: खस्ताहाल सड़क बनी मुसीबत, हल्की बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी परेशानी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खतिर पुर गांव को जाने वाले मार्ग की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो गई है तहसील मुख्यालय के सामने से गुजरने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है आज शनिवार को दोपहर करीब एक बजे हुई हल्की बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया और पूरे मार्ग पर कीचड़ फैल गया ।