बरेली: बीच सड़क पर कार से मारी टक्कर, फिर तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट न लिखने का आरोप, SSP से लगाई गुहार
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक ने कार सवार पर टक्कर मारने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। ऐजाजनगर गौटिया निवासी सफियान का कहना है कि 7 जुलाई की शाम वह काकर टोला स्थित डेरी से घर लौट रहा था, तभी नई बस्ती जगतपुर चौराहे पर एक अर्टिगा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर