बौंसी: मंदार महोत्सव की तैयारी का जायज़ा लेने मेला मैदान पहुंचे डीडीसी व एसडीएम
Bausi, Banka | Jan 12, 2025 मंदार महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार का शाम करीब 4:00 बजे डीडीसी अंजनी कुमार एवं एसडीएम अविनाश कुमार ने मेला मैदान पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला संवेदक सहित अन्य पदाधिकारी से विचार विमर्श करते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ मेला में किए गए व्यवस्था का जायजा लिया गया। मंदार पहुंचकर पदाधिकारी ने वहां का जायजा लिया।