बौंसी: मंदार खेल महोत्सव में फुटबॉल फाइनल में पहुंची बांका और बौसी की टीमें
Bausi, Banka | Jan 10, 2025 मंदार खेल महोत्सव के दौरान शुक्रवार करीब 12:00 बजे से विभिन्न टीमों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि फुटबॉल वर्ग में बांका और बौसी ब्लॉक की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। जबकि तीसरे नंबर के लिए शक्ति नगर की टीम विजय घोषित हुई। 11 जनवरी को क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।