बौंसी: सीएनजी खेल मैदान पर मंदार खेल महोत्सव में क्रिकेट मैच का हुआ उद्घाटन, बौसी की टीम विजयी
Bausi, Banka | Jan 11, 2025 सीएनडी खेल मैदान पर शनिवार को मंदार खेल महोत्सव के दौरान क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार एवं जिला उद्योग पदाधिकारी शंभू पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने किया। जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय से शनिवार शाम करीब 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पहले मैच में बौसी की टीम ने ककवारा टीम को पराजित कर विजय हासिल किया।