बौंसी: मंदार महोत्सव और पापहरनी मेले के लिए सरोवर किनारे से अतिक्रमण हटाया गया
Bausi, Banka | Jan 12, 2025 मंदार महोत्सव सह पापहरनी मेला को लेकर प्रशासन ने रविवार दोपहर 12 बजे मंदार स्थित पापहरनी सरोवर किनारे से अवैध अतिक्रमण को खाली कराया। सीओ कुमार रवि, बीडीओ अमित कुमार, थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।