बौंसी: बाराहाट थाना क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल ने, लोगों की समस्याएं सुनीं
Bausi, Banka | Jan 11, 2025 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाराहाट प्रखंड के चपरा, कोलत्था, गजंडा, विजयहाट, सिमरिया, सहित दर्जनों गांवों का शनिवार की शाम 3:30 बजे तक दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्या स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और किसानों के पटवन के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने जैसे समस्या रखी।