महोबा: जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण सीएमओ ने किया, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 महोबा जिला महिला चिकित्सालय का प्रभारी सीएमओ रमाकांत चौर्या ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डों, ओपीडी, जांच लेब सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था को परखा और सफाई दुरुस्त पाए जाने पर प्रशंशा जाहिर की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की जांच और दवाएं बाहर की न लिखी जाएं।