मंझनपुर: ककोढा गांव के पास टायर फटने से बेकाबू अल्टो कार डंपर से टकराई, चार की मौत और एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नेशनल हाईवे पर कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के पास गुरुवार को समय करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार अल्टो कार का अचानक टायर फट गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया है।