मंझनपुर: कौशांबी में दबंगों का आतंक: ससुराल से लौट रहे कादीपुर के युवक को पीटकर लूटी बाइक और ₹50,000, पुलिस बनी तमाशबीन
कौशांबी में कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी बिफ्फन पासी के साथ जो कुछ हुआ, उसने न सिर्फ आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित बिफ्फन पासी का आरोप है कि वह ससुराल से लौट रहे थे, तभी कुछ दबंगों ने रास्ते में उन्हें पीटा है।