बहादुरपुर: मोरो थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार
मोरो थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 61/26, धारा 109 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त तनवीर हैदरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रतनपुरा गांव निवासी तनवीर हैदरी (पिता- शम्मी अहमद हैदरी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लगातार अभियुक्त की तलाश की जा रही