शाहजहांपुर: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जन सुनवाई दिवस का नगर निगम कार्यालय में किया गया आयोजन
नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का नगर निगम कार्यालय में किया गया आयोजन। जनसुनवाई के दौरान प्रमुख 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर आयुक्त ने महानगर वासियों से अपील की है कि जनसुनवाई दिवस के दौरान अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए पहुंचे।