बिहारीगंज: आलमनगर: मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शिक्षा जगत में शोक
आलमनगर में मध्य विद्यालय फटोरिया के शारीरिक शिक्षक विरेंद्र तिवारी का मंगलवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया गया कि बैसा टोला स्थित अपने ननिहाल में बैठे-बैठे वे अचानक गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।