हमीरपुर: पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों को पकड़ने में तेजी लाने के दिए निर्देश
हमीरपुर जिला मुख्यालय में पुलिस लाइन हाल में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक मृगांक पाठक ने गोष्ठी में लंबित विवेचनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए । अपराधियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। यह जानकारी शुक्रवार को ग्यारह बजे मिली।