पांडू: ब्रजेश गंझू की मौत के विरोध में पांडु में बंदी का अंतिम दिन, दिखा मिला जुला असर
Pandu, Palamu | Sep 26, 2026 पांडु प्रखंड में टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू की पुलिस कार्रवाई में मौत के विरोध में संगठन द्वारा आहूत तीन दिवसीय बंदी के अंतिम दिन शनिवार को पांडु प्रखंड क्षेत्र में इसका मिला जुला असर देखने को मिला। पांडु बाजार की कई दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। दुकानें बंद रहने से बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही।