कोईलवर: कयमनगर पुल के समीप से स्कूटी पर लदे 50 लीटर महुआ शराब को गिद्धा ओपी पुलिस ने किया जप्त कारोबारी गिरफ्तार गया जेल।
बुधवार को गिद्धा ओपी क्षेत्र के आरा पटना मुख्य मार्ग कायम नगर पुल के समीप स्कूटी पर लदे 50 लीटर महुआ शराब को स्कूटी सहित गिद्धा ओपी पुलिस ने किया जप्त। वही शराब कारोबारी पटना जिला के महूदही निवासी प्रमोद चौधरी के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस आशय की जानकारी गिद्धा ओपी प्रभारी प्रिया शीला ने दी।