कोईलवर: कोईलवर मनभावन होटल के समीप कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत तीन घायल।
बुधवार की सुबह कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप कार और ट्रैक्टर के टक्कर में कार मे बैठे चार लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कोईलवर पुलिस के द्वारा बिहटा ईएसआई हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान गडहनी निवासी एमडी सलीम के 30 वर्षीय पुत्र सद्दाम हुसैन बताया जा रहा है।