कोईलवर: चांदी थाने के नए थानेदार शैलेश कुमार ने किया पदभार ग्रहण कानून का पालन करना होगी पहली प्राथमिकता
चांदी थाने में नए थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने अपना योगदान दिया ।उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि चांदी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना घटने से पहले ही वो कैसे रुके इस पर मैं काम करूंगा। चांदी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।अवैध खनन ,ओवलोडिंग ,महाजाम अवैध शराब कारोबार से निपटने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ।