कोईलवर: कुलहड़िया मुसहरटोली ग्रामीण सड़क से कोईलवर पुलिस ने बाइक पर लदे 90लीटर महुआ शराब को किया जप्त कारोबारी गिरफ्तार गया जेल
बुधवार को कोईलवर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया मुसहर टोली ग्रामीण सड़क से बाइक पर लदे 90 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने जप्त किया है। वही शराब कारोबारी पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र महूदही गांव निवासी वीरा राय के पुत्र पप्पू कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने अपने दल बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।