कोईलवर: बड़का चंदा गांव के बगीचा से 10 लीटर महुआ शराब को कोईलवर थाना पुलिस ने किया जप्त कारोबारी फरार।
मंगलवार को कोईलवर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़का चंदा गांव के बगीचा से 10 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी बड़का चंदा गांव निवासी राजकुमार राय के पुत्र सुनील राय के ऊपर मध्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।इस आशय की जानकारी कोईलवर थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र ने दी।