जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर हेतु प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
--------------
जिला न्यायालय एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के लिए आवंटित प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा गतदिवस निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा भावी आवश्यकताओं के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवा श्री राकेश मोहन प्रधान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जय सिंह सरुते, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक बुखारिया, कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महादेव पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ओ.सी. जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आकांक्षा टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री निसिता श्रीवास्तव तथा एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
इस अवसर पर अधिकारियों ने न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर के लिए आवंटित भूमि की भौगोलिक स्थिति, सीमांकन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थल पर ही अवलोकन किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को भूमि विकास एवं आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्यों की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जिला न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, भूमि की उपयुक्तता एवं विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी आवश्यक अभिलेखीय एवं प्रक्रियात्मक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण से जिले की न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ होगी तथा न्यायिक सेवाओं के संचालन में और अधिक सुविधा एवं प्रभावशीलता आएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj
15 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026