Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

क्या शाहपुर पुलिस भजिया तल रही थी?

Mauganj, Rewa | Jul 9, 2026

MORE NEWS

जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर हेतु प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
-------------- 
जिला न्यायालय एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के लिए आवंटित प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के  द्वारा गतदिवस निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा भावी आवश्यकताओं के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया।
 निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवा श्री राकेश मोहन प्रधान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जय सिंह सरुते, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक बुखारिया, कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महादेव पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ओ.सी. जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आकांक्षा टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री निसिता श्रीवास्तव तथा एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे
इस अवसर पर अधिकारियों ने न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर के लिए आवंटित भूमि की भौगोलिक स्थिति, सीमांकन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थल पर ही अवलोकन किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को भूमि विकास एवं आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्यों की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जिला न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, भूमि की उपयुक्तता एवं विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी आवश्यक अभिलेखीय एवं प्रक्रियात्मक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण से जिले की न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ होगी तथा न्यायिक सेवाओं के संचालन में और अधिक सुविधा एवं प्रभावशीलता आएगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
#mauganj

जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर हेतु प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण -------------- जिला न्यायालय एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के लिए आवंटित प्रस्तावित भूमि का न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा गतदिवस निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं तथा भावी आवश्यकताओं के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीवा श्री राकेश मोहन प्रधान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जय सिंह सरुते, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक बुखारिया, कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री महादेव पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ओ.सी. जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आकांक्षा टेकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री निसिता श्रीवास्तव तथा एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर अधिकारियों ने न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर के लिए आवंटित भूमि की भौगोलिक स्थिति, सीमांकन, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थल पर ही अवलोकन किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को भूमि विकास एवं आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्यों की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जिला न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थल निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं, भूमि की उपयुक्तता एवं विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को भूमि संबंधी आवश्यक अभिलेखीय एवं प्रक्रियात्मक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जिला न्यायालय एवं आवासीय परिसर के निर्माण से जिले की न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ होगी तथा न्यायिक सेवाओं के संचालन में और अधिक सुविधा एवं प्रभावशीलता आएगी। Jansampark Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

गिट्टी का अवैध परिवहन करते पांच वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज
-------------- 
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे पांच वाहनों को जप्त किया गया है।

 खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान मऊगंज क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक यूपी 63 बीटी 3408 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त पिपराही क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जप्त किया गया। इसी प्रकार खटखरी-मऊगंज हाईवे पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 6463 एवं एमपी 21जेजी 9701 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना मऊगंज, पुलिस चौकी पिपराही एवं पुलिस चौकी खटखरी की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Jansampark Madhya Pradesh 
#mauganj

गिट्टी का अवैध परिवहन करते पांच वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज -------------- कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे पांच वाहनों को जप्त किया गया है। खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान मऊगंज क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक यूपी 63 बीटी 3408 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त पिपराही क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जप्त किया गया। इसी प्रकार खटखरी-मऊगंज हाईवे पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 6463 एवं एमपी 21जेजी 9701 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना मऊगंज, पुलिस चौकी पिपराही एवं पुलिस चौकी खटखरी की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। Jansampark Madhya Pradesh #mauganj

Rewa, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

Mauganj, Rewa | Jul 9, 2026

मध्य प्रदेश के नवनिर्मित जिले मऊगंज में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नंगा नाच सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपना माथा पीट लेंगे। जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सूजी में विकास के नाम पर लाखों का महाघोटाला किया गया है। सरकारी खजाने को अपनी जागीर समझने वाले सरपंच, सचिव और इंजीनियरों की साठगांठ ने जनता की गाढ़ी कमाई के ₹12 लाख से ज्यादा की राशि को कागजों पर ही डकार लिया। चौंकिए मत! पंचायत भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के नाम पर ₹8,42,000 का सरकारी चेक काट लिया गया, लेकिन धरातल पर बमुश्किल ₹1 लाख का कबाड़ काम खड़ा किया गया है। ₹7.5 लाख से ज्यादा का फंड सीधे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आखिर इन बेखौफ बाबुओं और भ्रष्टाचारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है? देखिए ग्राउंड जीरो से हमारी यह आंखें खोल देने वाली विशेष रिपोर्ट।"

मध्य प्रदेश के नवनिर्मित जिले मऊगंज में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नंगा नाच सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपना माथा पीट लेंगे। जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सूजी में विकास के नाम पर लाखों का महाघोटाला किया गया है। सरकारी खजाने को अपनी जागीर समझने वाले सरपंच, सचिव और इंजीनियरों की साठगांठ ने जनता की गाढ़ी कमाई के ₹12 लाख से ज्यादा की राशि को कागजों पर ही डकार लिया। चौंकिए मत! पंचायत भवन में पेवर ब्लॉक लगाने के नाम पर ₹8,42,000 का सरकारी चेक काट लिया गया, लेकिन धरातल पर बमुश्किल ₹1 लाख का कबाड़ काम खड़ा किया गया है। ₹7.5 लाख से ज्यादा का फंड सीधे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आखिर इन बेखौफ बाबुओं और भ्रष्टाचारियों को किसका संरक्षण प्राप्त है? देखिए ग्राउंड जीरो से हमारी यह आंखें खोल देने वाली विशेष रिपोर्ट।"

Mauganj, Rewa | Jul 8, 2026

क्या शाहपुर पुलिस भजिया तल रही थी? - Mauganj News