धार: ग्राम बोधवाड़ा में सेवा से संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी शिविर आयोजित, शिविर में 40 आवेदन प्राप्त हुए
Dhar, Dhar | Feb 13, 2026 तिरला जनपद के ग्राम बोधवाड़ा में ग्राम पंचायत भवन में सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविर संपन्न हुआ। जिसमें नोडल अधिकारी स्वाती जैन द्वारा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।