जामताड़ा: जामताड़ा में नशा रोकने प्रशासन ने कसा शिकंजा, औषधि प्रतिष्ठानों की जांच तेज
जामताड़ा में जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। औषधि प्रतिष्ठानों की हर महीने औचक जांच होगी। कफ सिरप की बल्क बिक्री पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। स्कूलों और अस्पतालों में भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।