जगदलपुर: नकटी सेमरा सहित अन्य धान खरीदी केंद्रों में अब तक 99 हजार मेट्रिक टन से ज्यादा धान की हुई खरीदी
शुक्रवार शाम 6 बजे जिला कार्यालय प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत अब तक 99 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं उपार्जित धान का उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में जिले के धान खरीदी केन्द्रों से 10 हजार मेट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव किया जा चुका है।