जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर हमला बोला, कहा- कांग्रेस नहीं करती संविधान का सम्मान
शुक्रवार को शाम 7 बजे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी डॉ भीमराव अंबेडकर का कभी सम्मान किया ही नहीं , उल्टे कांग्रेस ने हर चुनाव में बाबा साहब को हराने के लिए कार्य किया।किरण देव ने कहा कांग्रेस ने हमेशा संविधान के साथ खिलवाड़ करने का कार्य ही किया है।