लोहरदगा: लोहरदगा सिविल कोर्ट में 8 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को लोहरदगा सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि यह अदालत पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।