लोहरदगा: लोहरदगा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा जो देर शाम 5:00 बजे तक जारी रहीं। भक्तगण भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी आस्था और उत्साह के साथ मंदिरों में पहुंचे। सुबह से ही शिवालयों में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।