लोहरदगा: लोहरदगा में भव्य शिव बारात, कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने शिव आराधना की
लोहरदगा में महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को निकली शिव बारात का भव्य समापन रात 10:00 बजे हुआ, जब यह शोभायात्रा ईस्ट गोला रोड स्थित मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। जैसे ही शिव बारात मंदिर पहुंची, भक्तों ने हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।