लोहरदगा: डीसी ने समाहरणालय सभागार में की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 2 बजे समाहरणालय सभागार में विकास समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।