लोहरदगा: मारवाड़ी युवा मंच जन सेवा के लिए करेगा कार्यक्रम, जय प्रकाश शर्मा प्रांतीय संयोजक
मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया और मंच के रांची शाखा के पदाधिकारीगण सांगठनिक दौरे के क्रम में प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा के आवास पर बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे लोहरदगा पहुंचे। सभी आगंतुकों का स्वागत पुष्प गुच्छ दे कर किया गया। मंच के लोहरदगा शाखा के सदस्यों के साथ बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।