बांका: चुड़ैली गांव में विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लाभार्थियों का बीपी और शुगर की जाँच की गई
Banka, Banka | Nov 28, 2024 गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने के लिए विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चुड़ैली गांव में किया गया। शिविर का उद्घाटन फीता काटकर सिविल सर्जन डॉ अनिता कुमारी के द्वारा किया गया। शिविर में लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कई जाँच की गयी।