बांका: अमरपुर और बौंसी में शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया
Banka, Banka | Nov 28, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने अमरपुर व बौंसी में अभियान चलाकर बुधवार की रात 8 बजे शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों का गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि अमरपुर व बौंसी में अभियान चलाकर लक्ष्मीपुर चिरैया निवासी रंजीत कुमार, बगडुमा निवासी राेहित कुमार व भलवाटीकर निवासी प्रमोद यादव को शराब के साथ गिरफ्तार किया।