बांका: तेलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल
Banka, Banka | Nov 28, 2024 तेलिया के पास गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे कोचिंग क्लास जा रही साइकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर से धक्का मार दिया। जिससे छात्रा साइकिल लेकर गिरकर जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार बढ़ोना गांव निवासी छात्रा शांभवी कुमारी साइकिल से कोचिंग क्लास करने के लिए तेलिया जा रही थी। इस दौरान एक ट्रैक्टर से साइकिल को पीछे से धक्का मार दिया।