बांका: लक्ष्मीपुर के पास बाइक ने 4 साल के बच्चे को मारा धक्का, जख्मी का अस्पताल में हुआ इलाज
Banka, Banka | Nov 28, 2024 लक्ष्मीपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे एक बाइक सवार 4 वर्षीय बच्चा को धक्का मारकर फरार हो गया। जख्मी बच्चे का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी मो गुफरान का पुत्र जासिम अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने बच्चे को धक्का मार दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया।