मानिकपुर: चित्रकूट में 7 वर्षीय मासूम हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, NH-35 पर धरने पर बैठे परिजन और सपाई
रैपुरा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार शाम 5 बजे NH-35 पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा है।