भरतपुर में भले ही नगर निगम की टीम स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग को बेहतर करने के प्रयास में जुटी है। लेकिन जगह जगह लगे कचरे के ढेर और गंदगी से जाम नाले नगर निगम की टीम की मेहनत पर पानी फेरते दिखाई देते हैं। शहर के दर्जनों नाले गंदगी से जाम हैं। वहीं जगह जगह लगे कूड़े के ढेर में आवारा गोवंश खाने की तलाश करता दिखाई देता है।